बॉलीवुड

नाइजीरियन सिंगर ने गाया भोजपुरी सॉन्ग 'रिंकिया के पापा', 25 लाख बार देखा गया ये Viral वीडियो

भोजपुरी सॉन्ग 'रिंकिया के पापा' को सिंगर मनोज तिवारी ने गाया था जिसके बाद इस गाने का अब वेस्टर्न वर्जन सुनने को मिला है

नाइजीरियन सिंगर ने गाया भोजपुरी सॉन्ग 'रिंकिया के पापा', 25 लाख बार देखा गया ये Viral वीडियो
सैमयूअल सिंह (Photo Credits: Youtube)

सोशल मीडिया पर इन दिनों भोजपुरी सॉन्ग्स और एलबम्स इतने सुने जा रहे हैं कि ये अब बॉलीवुड सॉन्ग्स को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. अभी हाल ही में मनोज तिवारी द्वारा गया हुआ गाना 'रिंकिया के पापा' (Rinkiya Ke Papa) सोशल मीडिया पर इतना वायरल होने लगा कि हर तरफ लोग इसकी चर्चा करने लगे. इस गाने को मनोज तिवारी ने साल 2002 में गाया था. हैरानी की बात ये है कि ये गाना उस समय से ज्यादा अब लोगों का ध्यान अकार्षित कर रहा है. गाना इतना पॉपुलर हुआ कि अब नाइजीरियन सिंगर सैम्युअल सिंह ने भी इस गाने का नया वर्जन क्रिएट किया है.

बचपन से ही बॉलीवुड और भोजपुरी गानों को सुनकर बडे हुए सैमयूअल ने 'रिंकिया के पापा' का नया वर्जन क्रिएट किया है. बता दें कि सैमयूअल को भोजपुरी गाने बेहद पसंद हैं और इसलिए वो अक्सर इसके म्यूजिक को अपने स्टाइल में क्रिएट करते रहते हैं.

अब सैमयूअल द्वारा गाया हुआ रिंकिया के पापा' का ये वर्जन इंटरनेट पर भी काफी लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 25 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोगों ने इस गाने पर कई सारे कमेंट करके इसके लिए तारीफों के पुल बांधे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).