बॉलीवुड

निक जोनस का ये लुक देखकर ट्विटर यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली, कहा- ये तो ऑटो ड्रायवर लग रहा है

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 3 दिसंबर की दोपहर को जोधपुर में शादी करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए

निक जोनस का ये लुक देखकर ट्विटर यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली, कहा- ये तो ऑटो ड्रायवर लग रहा है
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Yogen Shah)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan) में बेहद ग्रैंड तरीके से शादी की. शादी के बाद कल यानी 3 दिसंबर, सोमवार को ये दोनों जोधपुर (Jodhpur) से दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हुए. जोधपुर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाथों में हाथ डाले एक साथ नजर आए. इसी दौरान निक और प्रियंका की कई फोटोज मीडिया में देखने को मिली. अब एयरपोर्ट पर निक का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

निक यहां ब्राउन कलर की जैकेट और पैंट पहने हुए नजर आए. उनका ये लुक देखकर अब सोशल मीडिया पर लोग हंस रहे हैं और उनकी खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस फोटो में निक बिलकुल एक रिक्शा चालक लग रहे हैं. इसी के साथ लोगों ने ये भी कहा कि प्रियंका ने कही एक ऑटो ड्रायवर से तो शादी नहीं कर ली?

अब सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की ये लेटेस्ट फोटोज वायरल हो रही हैं और लोग जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इन पोस्ट्स पर डालें एक नजर.

ये भी पढ़ेंलाल सिंदूर और हरी साड़ी- देखें प्रियंका चोपड़ा का सुहागन अवतार, पति निक जोनस भी हैं साथ

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को ईसाई रिती रिवाज (Christian Tradition) से शादी की जिसके बाद उन्होंने 2 दिसंबर को हिंदू परम्परा (Hindu Tradition) का पालन करते हुए शादी की. शादी की फोटोज भी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसकी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2018 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).