निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए खरीदा आलीशान विला, फोटोज देखकर आप भी कहेंगे Omg
प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी शादी से पहले निक जोनस खरीदा ये बेशकीमती विला, आप भी देखें ये फोटोज
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर आ रही है कि ये दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे. ताजा खबरों की मानें तो निक ने प्रियंका के साथ अपनी शादी के पहले उनके लिए बेशकीमती तोहफा तैयार किया है. निक ने प्रियंका के लिए लॉस एंजेलेस में बेहद शानदार विला खरीदा है. इस विला में निक और प्रियंका अपनी शादी के बाद रह सकते हैं. स्पेशल ये है कि ये विला हर तरह से सपनों के घर जैसा लगता है.
हर आकर्षक और सुख सुविधाओं से लैस इस विला की फोटोज देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

निक और प्रियंका के इस नए विला की फोटोज themls.com पर देखने को मिली है.


बताया जा रहा है कि इस विला में 5 बेडरूम है और ये पूरे 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इस विला की दीवारें कांच से बनाई गई हैं और साथ ही इसके इंटीरियर को स्पेस इंटरनेशनल नाम की एक आर्किटेक्चरल कंपनी ने डिजाईन किया है.
ये भी पढ़ें: इटली में अर्जुन कपूर के साथ चोरी-छुपे बर्थडे मनाकर मुंबई लौटीं मलाइका अरोड़ा, see pics


इस विला की टोटल कीमत 6.5 मिलियन डॉलर यानी 47 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

इसी के साथ इस विला में स्विमिंग पूल ओपन एरिया और अन्य ऐसी लक्जरी चीजें मौजूद हैं.

बात करें प्रियंका और निक की शादी कि तो हाल ही में ये दोनों जोधपुर पहुंचे थे जहां इन्होंने अपनी शादी की लोकेशन को लेकर भी छानबीन की.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों जोधपुर में ही शादी करेंगे. शादी को लेकर तैयारियां जोर में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

