नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद पत्नी आलिया मचाएंगी बॉलीवुड में धमाल, करेंगी ऐसा काम
नवाजुद्दीन सिद्दकी फिल्म इंडस्ट्री का आज एक जाना और पहचाना नाम हैं. अब उनकी पत्नी भी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री का रूख करेंगी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के बलबूते दर्शकों के दिलों में वो मुकाम हासिल किया जो बहुत ही कम लोगों को हासिल होती है. बीते कुछ सालों में बॉलीवुड में बेक टू बेक हिट फिल्में देकर उन्होंने बड़ा नाम कमाया. अब उनके बाद उनकी पत्नी आलिया भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि आलिया जल्द ही एक फिल्म का निर्माण करेंगी.
मीडिया में आई रिपोर्ट्स में बताया गया कि फिल्म का नाम 'होली काऊ' (Holy Cow) रखा गया है और ये फिल्म आज के समाज पर कटाक्ष करती हुई नजर आएगी. इस फिल्म को लेकर आलिया ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
आज इस फिल्म को लेकर लेटेस्टली हिंदी ने खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी से भी बात करने की कोशिश की. उनकी आगामी फिल्म 'फोटोग्राफ' (Photograph) के प्रमोशन के दौरान जब नवाज से आलिया की इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अभी मैं कुछ भी नहीं कह सकता. हां, मेरी वाइफ अब फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे है लेकिन मैं कुछ नहीं कह सकता क्योंकि ये फिल्म अभी शुरूआती स्टेज में है."
बताया जा रहा है कि आलिया की इस फिल्म का निर्देशन 'रिवॉलवर रानी' (Revolver Rani) और 'किस्मत कनेक्शन' (Kismat Konnection) जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले निर्देशक साई कबीर करेंगे. फिल्म की शूटिंग जल्द ही मध्यप्रदेश में शुरू की जाएगी.
बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'फोटोग्राफ' की तो इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगी. रितेश बत्रा द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

