बॉलीवुड

तनुश्री दत्ता के आरोपों का जवाब देने जोधपुर से मुंबई लौट रहे नाना पाटेकर, एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों से बचे

जोधपुर से मुंबई लौट रहे नाना पाटेकर मीडिया के सवालों से कुछ इस तरह बचते हुए नजर आए

तनुश्री दत्ता के आरोपों का जवाब देने जोधपुर से मुंबई लौट रहे नाना पाटेकर, एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों से बचे
नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता (Photo Credits: Twitter/Instagram)

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर जो संगीन आरोप लगाए हैं उसका सामना करने और मीडिया के सभी सवालों का जवाब देने के लिए वो मुंबई लौट रहे हैं. आज वो जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा स्नैप किए गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा गया कि नाना अपने 5-6 बॉडीगार्ड्स के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर चेकिंग पॉइंट की तरह बढ़ गए.

एयरपोर्ट पर मौजूद पत्रकारों ने तनुश्री से जुड़े मामले पर नाना पाटेकर से बात कअक्का रने की काफी कोशिशें लेकिन लेकिन वो कुछ भी कहने से बचते नजर आए. इसी के साथ उनके बॉडीगार्ड्स मीडिया फोटोग्राफर्स को धक्का देने से भी बाज नहीं आए.

नाना ने साफ कर दिया है कि वो अभी कुछ नहीं कहना चाहते और इस विषय को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में ही बात करेंगे. बता दें कि नाना फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग के किए जैसलमेर गए हुए थे. तनुश्री दत्ता के आरोपों के चलते विवाद बढ़ने के बाद उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग से भी ब्रेक लेना पड़ा.

इस दौरान नाना ने नवभारत टाइम्स से बात करते हुए कहा था, "मैं जल्द ही मुंबई लौटकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करूंगा और कैमरे से आंखें मिलकर सभी सवालों के जवाब दूंगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).