22 दिनों से अपने सास-ससुर से बात नहीं कर पाने से परेशान हैं उर्मिला मातोंडकर, जम्मू-कश्मीर को लेकर कह दी ये बात
उर्मिला मातोंडकर ने एक बार फिर कश्मीर में फोन और इंटरनेट सेवाएं बंद होने पर आप्पति उठाई हैं. उर्मिला ने कहा कि पिछले 22 दिनों से कश्मीर में फोन और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रखने के कारण वो अपनी सास-ससुर से बात नहीं कर पा रही हैं.
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) से पहले कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ज्वाइन कर चुनाव लड़ने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने एक बार फिर कश्मीर (Kashmir) में फोन और इंटरनेट सेवाएं बंद होने पर आप्पति उठाई हैं. उर्मिला ने कहा कि पिछले 22 दिनों से कश्मीर में फोन और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रखने के कारण वो अपनी सास-ससुर से बात नहीं कर पा रही हैं और उनका हाल नहीं जान पा रही हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उर्मिला ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के तरीके को अमानवीय बताया. उन्होंने कहा कि " अनुच्छेद 370 जिस तरीके से हटाया गया है वो अमानवीय है. कश्मीर में मेरे सास-ससुर है दोनों ही शारीरिक तौर पर फिट नहीं हैं. दोनों को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर हैं. 22 दिनों से मेरे पति की और मेरी उनसे बात नहीं हो पाई है. उनके पास दवाई है या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है." यह भी पढ़े: बकरी ईद पर उर्मिला मातोंडकर ने कहा- 'कश्मीरियों के लिए प्रार्थना करती हूं', तो लोगों ने किया ट्रोल
आपको बता दे कि बकरीद के दौरान भी उर्मिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि इस साल इस त्योहार पर वो बेहद दुखी हैं क्योंकि एक हफ्ते बीत गए हैं लेकिन वो कश्मीर में अपने ससुरालवालों से बात नहीं कर पाई हैं.
लोकसभा चुनाव 2019 में उर्मिला उत्तर मुंबई सीट से चुनावी मैदान में उतरी थी जहां उन्हें बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने भारी मतों से हराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

