बॉलीवुड

सलमान खान के इस पसंदीदा म्यूजिक कंपोजर की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों को करना पड़ा ऑपरेशन

उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों को जल्द से जल्द उनका ऑपरेशन करना पड़ा

सलमान खान के इस पसंदीदा म्यूजिक कंपोजर की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों को करना पड़ा ऑपरेशन
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान की सेहत सोमवार रात को अचानक बिगड़ गई. उन्हें छाती में तेज दर्द महसूस होने लगा जिसके बाद परिवारवालों ने फौरन उन्हें करीब के अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने बताया कि वाजिद की कई सारी आर्टरी ब्लॉक हो गई है जिसके चलते उनका ऑपरेशन जल्द से जल्द किया जाना जरूरी था.

इमरजेंसी सिचुएशन को देखते हुए उनका ऑपरेशन किया गया जिसके बाद अब उनकी सेहत में सुधार है. स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, वाजिद फिलहाल आईसीयू में हैं. उनकी एक आर्टरी पूरी तरह से ब्लॉक हो गई थी तो वहीं दूसरी आर्टरी भी 90 प्रतिशत ब्लॉक हो चुकी थी. इसी के चलते डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी सर्जरी की.

People don’t take trips. . .trips take people! 😁 #mumbai #brothers #fun #sunday

A post shared by Sajid And Wajid (@thesajidwajid) on

उनकी इस हालत के चलते उनके भाई साजिद और उनका परिवार काफी परेशान है और रातभर वें सभी अस्पताल में ही मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Pics Inside: बिकिनी में कहर ढा रही हैं करीना कपूर, देखें हॉट फोटो

आपको बता दें कि साजिद-वाजिद ने बॉलीवुड के कई हिट गानों को कंपोज किया है. इंडस्ट्री में उनके टैलेंट के चलते उन्होंने कई सारे फैंस बनाए. बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी इनका काफी अच्छा रिलेशन रहा है. खासतौर पर सलमान खान के साथ उनके रिश्ते  बेहद खास रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2018 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).