फिल्म 'मुंबई सागा' से सामने आया जॉन अब्राहम का इंटेंस लुक, देसी अवतार में सामने आई ये Photo
निर्देशक संजय गुप्ता की मल्टी-स्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' से जॉन अब्राहम का लुक सामने आ गया है. मेकर्स द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो में जॉन कुर्ता पयजामा पहने हुए इंटेंस लुक में नजर आए.
फिल्म 'मुंबई सागा' (Mumbai Saga) से जॉन अब्राहम (John Abraham) का लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है. निर्देशक संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने अपनी इस मल्टी-स्टारर फिल्म से जॉन के लुक को ट्विटर पर शेयर किया है. इंटरनेट पर आई इस फोटो में जॉन बेहद अलग लुक में नजर आ रहे हैं. कुर्ता पयजामा पहने, माथे पर तिलक और गले में चैन पहने हुए जॉन अपने इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं.
फिल्म से इस लुक फोटो को शेयर करते हुए संजय गुप्ता ने लिखा, "फिल्म 'मुंबई सागा' से मेरा सबसे पसंदीदा पल. बेशक जॉन अब्राहम अपने नए अंदाज में."
One of my favourite moments from MUMBAI SAGA.
And of course Mr. Abraham like never before. 😊😊😊 pic.twitter.com/ooKz6wvt1l
— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) January 13, 2020
ये भी पढ़ें: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज
आपको बता दें कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ इमरान हाश्मी, काजल अग्रवाल, जैकी श्रॉफ, प्रतीक बब्बर, सुनील शेट्टी, गुलशन ग्रोवर, पंकज त्रिपाठी और शर्मन जोशी भी नजर आएंगे. गैंगस्टर ड्रामा बेस्ड ये फिल्म 80 और 90 के दशक में सेट की गई है.
इस फिल्म की घोषणा के साथ ही इसकी कास्ट के साथ एक फोटो सामने आई थी जिसे देखने के बाद फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म 19 जून, 2020 को रिलीज के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2020 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

