मुंबई: संदिग्ध हालत में मिली थी पूर्व मॉडल की लाश, 22 वर्षीय बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने उस मॉडल और उसके बेटे को लेकर ये बड़ा खुलासा किया है
मुंबई के लोखंडवाला (अंधेरी) इलाके में गुरुवार की सुबह पूर्व मॉडल की लाश उनके ही अपार्टमेंट में संदिग्ध हालत में मिली थी. शुरूआती जांच के बाद अब पुलिस ने मृत महिला के बेटे लक्ष्य (22) को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने लक्ष्य पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे अरेस्ट किया.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पुलिस ने कयास लगाया है कि बेटे लक्ष्य के साथ हुए झगड़े के दौरान वो गिर गई होंगी और उनके सिर में चोट लग गई होगी जिससे उनकी मौत हुई.
बता दें कि लक्ष्य ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उनकी मॉम फर्श पर गिर गई थी और उनके सिर पर वॉश बेसिन से चोट लग गई थी. पुलिस ने बताया कि सुनीता अपने अपार्टमेंट में बेटे लक्ष्य और उसकी गर्लफ्रेंड (21) के साथ मौजूद थी. इन तीनों ने भारी मात्रा में शराब पी रखी थी. पुलिस ने ये भी कहा कि हो सकता है इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा कि जिसके चलते वो फर्श पर गिर गईं और उन्हें चोट लगी.
ये भी पढ़ें: मुंबई में संदिग्ध हालत में मिली पूर्व मॉडल की लाश, इलाके में मची सनसनी
ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार को लक्ष्य से पूछताछ की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

