मनोरंजन

Video : विदाई का गीत सुनकर बेटी ईशा के लिए इमोशनल हुए मुकेश और नीता अंबानी

30 जून को मुंबई में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई संपन्न हुई. इस सेलिब्रेशन के दौरान मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को भावुक होते हुए भी देखा गया. वे दोनों अपनी बेटी ईशा अंबानी के लिए इमोशनल होते हुए नजर आए.

Video : विदाई का गीत सुनकर बेटी ईशा के लिए इमोशनल हुए मुकेश और नीता अंबानी
बेटी ईशा के लिए भावुक हुए नीता और मुकेश अंबानी (Photo Credits : Instagram)

30 जून को मुंबई में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई संपन्न हुई. इस अवसर पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की. पूरा अंबानी परिवार जश्न ने डूबा हुआ नजर आया. इस सेलिब्रेशन के दौरान मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को भावुक होते हुए भी देखा गया. वे दोनों अपनी बेटी ईशा अंबानी के लिए इमोशनल होते हुए नजर आए. आपको बता दें कि जल्द ही ईशा भी आनंद पिरामल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक इन दोनों की शादी हो सकती है. इसलिए उनके माता-पिता का भावुक होना तो बनता ही है.

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा के साथ डांस कर रहे हैं. बाद में वे दोनों एक दूसरे को हग करते हैं. वीडियो में शंकर महादेवन और हर्षदीप कौर 'दिलबरो' नामक गीत गाते हुए दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : - आकाश अंबानी- श्लोका मेहता की प्री इंगेजमेंट पार्टी: शाहरुख, करण जोहर,आलिया-रणबीर, सचिन सहित कई दिग्गज पहुंचे

दूसरे वीडियो में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा को हग करते हुए दिख रही हैं. दोनों को डांस करते हुए भी देखा जा सकता है. बाद में नीता और मुकेश अंबानी अपनी बेटी के माथे पर चूमते हुए भी नजर आएं.

यह भी देखें : - बेटी ईशा अंबानी की सगाई में नीता अंबानी ने किया ऐसा डांस कि देखते रह गए पति मुकेश अंबानी

जब एक बेटी अपने घर को छोड़कर अपने ससुराल चली जाती है, तो माता-पिता को उसके बिना घर काफी सूना लगता है. ईशा भी जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं और शायद इसलिए नीता और मुकेश अंबानी को भावुक होते हुए देखा गया क्योंकि कुछ ही महीनों में उनकी बेटी पराई हो जाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2018 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).