मनोरंजन

Most Tweeted Handles in Entertainment 2019 Female: ट्विटर पर इस साल जमकर ट्रेंड में रही सोनाक्षी सिंह, जानिए टॉप में और कौन-कौन से नाम

Most Tweeted Handles in Entertainment 2019 Female: ट्विटर पर इस साल जमकर ट्रेंड में रही सोनाक्षी सिंह, जानिए टॉप में और कौन-कौन

Most Tweeted Handles in Entertainment 2019 Female: ट्विटर पर इस साल जमकर ट्रेंड में रही सोनाक्षी सिंह, जानिए टॉप में और कौन-कौन से नाम
सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शर्मा (Image Credit: Instagram)

ट्विटर इंडिया (Twitter India) ने आज अलग अलग फिल्ड के उन तमाम नामों की घोषणा कर दी है जो किसी ना किसी कारण पूरे साल चर्चा में रहे. ऐसे में ट्विटर ने बताया कि एंटरटेनमेंट फिल्ड से महिला कलाकारों में वो कौन से 10 एक्ट्रेस है जो पूरे साल ट्रेंड होती रही. इस लिस्ट में जो नाम उसे जानकार आप भी चौंक जाएंगे. इस लिस्ट जो एक्ट्रेस सबसे टॉप है वो हैं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha). फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) की रिलीज को लेकर एक्साईटेड चल रही सोनाक्षी सिन्हा पूरे साल में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं. जबकि अनुष्का शर्मा दूसरे और लता मंगेशकर तीसरे नंबर पर रही.

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा के इस लिस्ट में टॉप करने की वजह पोसिटिव से ज्यादा नेगेटिव मालूम पड़ती हैं. दरअसल केबीसी में रामायण के सवाल पर गलत जवाब देकर सोनाक्षी जबरदस्त तरीके से ट्रोल हुई. तो वहीं अब दबंग 3 उन्हें चर्चा में रखे हुए है.

तो वहीं विराट कोहली के साथ कई मौकों पर नजर आने वाली उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने काफी खबरें बनाई. जबकि अपने खराब स्वास्थ के चलते स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी इस साल ट्विटर पर चर्चा में रहने वाली सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गई.

बाकी नामों की बात करे तो वो इस प्रकार हैं. बिजिल की प्रोड्यूसर अर्चना कलपती चौथे नंबर रही. प्रियंका चोपड़ा जोनस को पांचवा स्थान मिला, छठे नंबर पर आलिया भट्ट, सातवें पर काजल अग्रवाल, आठवें पर सनी लियोनी, नौवें पर माधुरी दीक्षित जबकि दसवें नंबर पर रकुल प्रीत रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2019 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).