Morning Motivation: अंकिता लोखंडे ने बिना जिम के किया कमाल का वर्कआउट, Video देख खुश हुए फैंस
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं जहां वो अपने मजेदार फोटोज और वीडियोज अपने चाहनेवालों के साथ शेयर करती रहती हैं. अंकिता ने आज अपना एक दिलचस्प वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो लोगों को काफी मोटीवेट भी कर रहा है.
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं जहां वो अपने मजेदार फोटोज और वीडियोज अपने चाहनेवालों के साथ शेयर करती रहती हैं. अंकिता ने आज अपना एक दिलचस्प वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो लोगों को काफी मोटीवेट भी कर रहा है. वीकेंड पर आज उन्होंने वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस को फिट रहने का संदेश दिया है.
View this post on Instagram
आनेवाले 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा और इसके ठीक पहले अंकिता ने इंस्टाग्राम पर अपना ये वीडियो शेयर किया है. अंकिता ने इसे कैप्शन दिया, "मैं वीकेंड के लिए तैयार हूं. क्या आप हैं?" एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फिटनेस के प्रति उनकी लगन को देखते हुए लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2021 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

