'सुनो राखी सावंत ना मैं ड्रग एडिक्ट हूं और ना ही लेस्बियन' -तनुश्री दत्ता का बयान
तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत को कड़ी फटकार लगाते हुए ये करारा जवाब दिया है
तनुश्री दत्ता द्वारा किए गए मानहानि केस को लेकर हाल ही में राखी सावंत ने मुंबई स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके उनपर कई आरोप लगाए. राखी कि तनुश्री एक लेस्बियन है और उसने उनका रेप किया है. इसी के साथ रखी ने ये भी कहा कि तनुश्री दत्ता को ड्रग्स लेने की बुरी आदत है और इसी के चलते उन्होंने उनकी जिंदगी भी बर्बाद की है. अब राखी सावंत के बयानों को सुनने के बाद तनुश्री दत्ता एक दम से बौखला गई हैं. उन्होंने मीडिया में स्टेटमेंट जारी करते हुए राखी के सभी आरोपों को गलत ठहरा दिया है.
तनुश्री ने कहा, "ये उनके लिए है जो गुरिल्ला वॉर के तरीकों के बारे में नहीं पता है. इस तरह के अभियान इतनी आसानी से नहीं चलते हैं. इसलिए सभी बातों को साफ करने के लिए बता दूं कि मैं ड्रग एडिक्ट नहीं हूं और ना ही मैं सिगरेट पीती हूं और ना ही शराब. इसी के साथ मैं लेस्बियन भी नहीं हूं. मैं तो एक सामान्य महिला हूं जिसे पितृसत्तात्मक और स्त्री जाति से द्वेष रखने वाले समाज को संभालने में मुश्किलें हो रही हैं. इसलिए मुझपर इस तरह के आरोप लगाकर मेरा मुंह बंद करने की कोशिशें की जा रही हैं. इस तरह से इस अभियान का मजाक न बना जाए क्योंकि इसी के चलते समाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे."
आपको बता दें कि राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता को धमकी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने मुझ्र 10 करोड़ का मानहानि केस किया है तो मैं उनपर 50 करोड़ का मानहानि केस करूंगी. अब इस मामले में आगे क्या होता है तो देखने सभी के लिए इंटरेस्टिंग होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

