बॉलीवुड

तनुश्री दत्ता पर राखी सावंत का बयान, "वो लेस्बियन है, उसने मेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ, मेरा रेप किया'

तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर 10 करोड़ का मानहानि केस किया था जिसके जवाब में आज रखी सावंत ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया

तनुश्री दत्ता पर राखी सावंत का बयान,
राखी सावंत (Photo Credits: Yogen Shah)

राखी सावंत ने आज मुंबई स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर तनुश्री दत्ता को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि तनुश्री उन्हें तंग कर रही हैं और उन्हें धमकियां दिलवा रही हैं. राखी ने कहा कि एक समय था जब वो और तनुश्री अच्छे दोस्त हुए करते थे. रखी ने बताया कि तनुश्री दत्ता के कारण उन्होंने ड्रग्स लिया था और उनके साथ कई बार रेव पार्टी में भी गईं थी.

राखी का सबसे चौंका देने वाला बयान ये था कि तनुश्री दत्ता एक लेस्बियन हैं और उन्होंने उनका रेप किया था. राखी, "तनुश्री ने मेरे प्राइवेट पार्ट को हाथ लगाया था और उसके साथ गलत हरकत भी थी. इनके सबके बावजूद मैं चुप रही क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि ये सब बातें लोगों को पता चले."

राखी ने कहा कि वो आज मीडिया को और लोगों को अपनी आपबीति सुना रही हैं. उन्होंने तनुश्री दत्ता को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर तनुश्री ने उनपर 10 करोड़ का मानहानि केस किया है तो तनुश्री द्वारा उनपर जातिसूचक टिप्पणी करने को लेकर वो उनके खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि केस करेंगी.

ये भी पढ़ें: Video: तनुश्री दत्ता को लेकर राखी सावंत का विवादित बयान, कहा – वो लड़का है, उसने मेरा बलात्कार किया था

इसी के साथ राखी सावंत ने एक बार फिर नाना पाटेकर और अनु मालिक का समर्थन किया और कहा कि वो निर्दोष हैं. अब इस मामले में आगे क्या होता ये तो सभी के लिए देखने लायक होगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).