मनोरंजन

#MeToo: सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवारों पर पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट ने लगाया रेप का आरोप

तनुश्री दत्ता- नाना पाटेकर विवाद के बाद बॉलीवुड में मी टू कैंपेन की शुरुआत हो चुकी है. नाना पाटेकर के अलावा रजत कपूर, कैलाश खेर, चेतन भगत, विकास बहल और आलोक नाथ जैसे सितारों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है

#MeToo: सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवारों पर पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट ने लगाया रेप का आरोप
सलमान खान और शत्रुघ्न सिन्हा (Photo Credits: File Photo)

तनुश्री दत्ता- नाना पाटेकर विवाद के साथ बॉलीवुड में मी टू कैंपेन की शुरुआत हो चुकी है. नाना पाटेकर के अलावा रजत कपूर, कैलाश खेर, चेतन भगत, विकास बहल और आलोक नाथ जैसे सितारों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है. अब सलमान खान और उनके परिवार पर बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया है. उन्होंने सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवारों पर रेप का इल्जाम लगाया है. पूजा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं. वीडियो में वह कुछ ऐसी बातें कह रही हैं जिन्हें सुनकर आप दंग रह जाएंगे. पूजा ने वीडियो में कहा है कि सलमान, अरबाज और सोहेल ने फिल्म सुल्तान की शूटिंग के दौरान दिल्ली के एक होटल में उनका रेप किया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by pooja misra (@poojamisraproduction) on

वैसे पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ साल 2016 में एक एकआईआर भी दर्ज कराई थी. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एकआईआर की कॉपी भी शेयर की थी. इतना ही नहीं पूजा ने सोनाक्षी सिन्हा पर काले जादू से उनका करियर तबाह करने का आरोप भी लगाया था. उनका कहना था कि सिन्हा परिवार सोनाक्षी को प्रमोट करना चाहता था और वह उनके लिए एक बाधा थी.

यह भी पढ़ें : -#metoo: अब फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की इस एक्ट्रेस ने भी आलोक नाथ पर लगाया हैरेसमेंट का आरोप

खबरों की माने तो पूजा को Schizophrenia नामक एक बीमारी की पेशेंट हैं. इस कारण उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर सवाल खड़े होते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2018 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).