#metoo: अब फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की इस एक्ट्रेस ने भी आलोक नाथ पर लगाया हैरेसमेंट का आरोप
संस्कारी एक्टर आलोक नाथ की मुसीबतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. अभी तक उन पर तीन महिलओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और अब फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की एक्ट्रेस दीपिका अमीन ने भी उनकी हरकतों के खिलाफ आवाज उठाई है
संस्कारी एक्टर आलोक नाथ की मुसीबतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. अभी तक उन पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और अब फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की एक्ट्रेस दीपिका अमीन ने भी उनकी हरकतों के खिलाफ आवाज उठाई है. उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी बात सामने रखी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि, "इंडस्ट्री में सबको पता है कि आलोक नाथ को शराब पीने की लत है और वह महिलाओं से गलत व्यवहार करते हैं. बहुत साल पहले उन्होंने मेरे कमरे में घुसने की कोशिश की थी. उन्होंने शराब पी रखी थी और वहां पर एक सीन क्रिएट कर दिया. यूनिट वहां पर आई और मुझे सुरक्षित महसूस कराया. उस समय मैं उम्र में काफी छोटी थी लेकिन अभी भी मुझे याद है कि वह कितना खौफनाक था."
उन्होंने यह भी कहा कि, "फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की शूटिंग के दौरान वो शांत थे. शायद वह बदल गए हैं या फिर लव रंजन ने यह साफ़ करा दिया होगा कि वह किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार नहीं देखना चाहते. विंटा नंदा का पोस्ट देखने के बाद मुझे उन्हें सपोर्ट करना ही था."
बता दें कि इससे पहले सन 1994 के पॉपुलर शो 'तारा' की लेखिका ने 'संस्कारी बाबू' आलोक नाथ पर यौन शोषण का इल्जाम लगाया था.सोशल मीडिया के जरिए लेखिका ने इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि जब वो टीवी शो 'तारा' के लिए काम कर रही थी, तब आलोक नाथ ने उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया था. साथ ही 'हम साथ साथ है' की क्रू मेम्बर और एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी आलोक नाथ पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2018 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

