बॉलीवुड

राधे मां ने 'मी टू कैंपेन' के सवाल पर दिया ये अटपटा बयान, सामने आया ये वीडियो

राधे मां का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, आपने देखा क्या?

राधे मां ने 'मी टू कैंपेन' के सवाल पर दिया ये अटपटा बयान, सामने आया ये वीडियो
राधे मां (Photo Credits: Youtube)

फिल्म इंडस्ट्री में 'मी टू कैंपेन' के चलते अब तक कई कलाकार आगे और अपने साथ हुए अत्याचार पर खुलकर बात की और साथ ही दुनिया को अपनी आपबीति सुनाई. खासतौर पर अभिनेत्रियों द्वारा किए गए खुलासों के बाद कई ऐसे ली पॉपुलर एक्टर्स के नाम सामने आए हैं जो अब यौन उत्पीड़न के आरोप में फंस चुके हैं. इसी विषय को लेकर हाल ही में स्वयंघोषित देवी राधे मां से बातचीत की. मीडिया पत्रकारों ने उनसे 'मी टू कैंपेन' को लेकर बात की और कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर उनकी क्या राय और इसे किस तरह से रोका जाना चाहिए.

इसपर राधे मां ने इसकी निंदा की और साथ ही कहा कि महिलाओं को ऐसे मामले में आगे आकर इसका विरोध करना चाहिए. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें राधे में इस विषय पर अपनी बात रख रही हैं.

गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले राधे मां अपने भक्तों के साथ कथित संबंध को लेकर विवाद में फंस गईं थी. इसके बाद से उनपर और उनके काम करने के तरीकों पर कई सवालिया निशान उठाए गए.

बता दें कि अब फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं. राधे मां के नाम से मशहूर सुखविंदर कौर जल्द ही वेब सीरीज में नजर आएंगी. उनकी फिल्म का नाम 'राह दे मां' रखा गया है और इसका ट्रेलर भी इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2018 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).