जियो मामी मुंबई फिल्मोत्सव में 'मर्द को दर्द नहीं होता' को मिली जबरदस्त सराहना
फिल्मकार वसन बाला की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' को 20वें जियो मामी मुंबई फिल्मोत्सव में दर्शकों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की ओर से 'स्टैंडिंग ओवेशन' मिला.
मुंबई: फिल्मकार वसन बाला की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' को 20वें जियो मामी मुंबई फिल्मोत्सव में दर्शकों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की ओर से 'स्टैंडिंग ओवेशन' मिला. टोरंटो फिल्मोत्सव में भी इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी. फिल्म में अभिमन्यु दसानी, राधिका मदान, गुलशन देवैया, महेश मांजरेकर और जिमित त्रिवेदी जैसे कलाकार हैं. मामी की शुरुआत शुक्रवार को 'मर्द को दर्द नहीं होता' के साथ हुई.
फिल्म को मिल रही सराहना से खुश निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने कहा,"मैं जानता था कि अगर कोई इसकी कहानी को अच्छे से दर्शा सकता है, तो वह सिर्फ वसन कर सकते हैं. हालांकि, हमने इसे नवंबर में रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन इस तरह प्रतिक्रिया के बाद हम ऐसा अगले साल करेंगे." जियो मामी का एक नवंबर को समापन होगा.
संबंधित खबरें
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवादों में, सिख समुदाय ने पोस्टर को लेकर मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Eid 2026: शाहरुख खान ने दी दिल छू लेने वाली ईद की बधाई, कहा- ‘जो दुआ करें वो सब मिले’ (See Post)
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले और फरमान खान की गुहार: 'लव जिहाद' विवाद के बीच सुरक्षा की मांग (Watch Video)
Fact Check: क्या अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर 2' की आलोचना की? जानें नोटबंदी और राजनीतिक विषयों पर वायरल हो रहे पोस्ट का सच
\