Birthday Special: मलाइका अरोड़ा- बॉलीवुड की आइटम गर्ल जिसने अपने ठुमकों से फैंस को किया लट्टू
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जिन्होंने बॉलीवुड की आइटम गर्ल के रूप में काफी पॉपुलैरिटी हासिल है, आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. मलाइका बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने ये साबित कर दिया कि अगर आपमें टैलेंट और मेहनत करने की क्षमता है तो आपको आपकी मंजिल को हासिल करने में कामयाबी जरूर मिलेगी. मुंबई से सटे थाणे इलाके में जन्मीं मलाइका को बचपन से ही डांस का काफी शौक था. स्कूल के दिनों में भी वो कई तरह की डांस कॉम्पटीशन में हिस्सा लेती रहती थी.
मलाइका ने अपने करियर के शुरूआती दौर में मॉडलिंग करना शुरू किया.
मनोरंजन जगत में अपना नाम कमाने में वो यहां कामयाब हुई और उन्हें उस दौर के पॉपुलर म्यूजिक टीवी चैनल एम टीवी में बतौर होस्ट काम करने का मौका मिला. उन्होंने 1998 में शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के हिट सॉन्ग 'छैय्या छैय्या' में परफॉर्म किया जिसके बाद दर्शकों की नजर उनपर पड़ी.
वहीं से बॉलीवुड में काम करने का उनका सिलसिला भी शुरू हो गया. उसके बाद उन्हें फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स और कैमियो परफॉर्मेंसेस के लिए अप्रोच किया जाने लगा. बॉलीवुड में उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी और उन्हें टीवी रियलिटी शो 'नच बलीए' के लिए बतौर जज साइन किया गया.
मलाइका अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए लोगों को पसंद आने लगी. साथ ही उनकी फिटनेस और स्लिम एंड ट्रिम पर्सनालिटी के चलते लोग उनके दीवाने हो गए.
1998 में एक कॉफी एड की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात अरबाज खान से हुई थी और वो उन्हें भा गए. इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने शादी भी कर ली. उनकी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए और साल 2016 में उन्होंने एक दूसरे से तलाक ले लिया.
मलाइका 4 साल की थी जब उन्होंने डांस करना शुरू किया. उन्होंने बैलेट, भरतनाट्यम और जैज बैलेट डांस फॉर्म्स की ट्रेनिंग ली हुई है.
अपनी डांसिंग स्किल्स के अलावा मलाइका अपनी फिटनेस के चलते भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती है. आज भी वो अपना काफी समय जिम में पसीना बहाकर बिताती है.
अरबाज से तलाक लिए उन्हें अब करीब 2 साल हो गए हैं और आज वो एक इंडिपेंडेंट महिला के रूप में अपने वर्क कमिटमेंट्स को सफलतापूर्वक निभा रही हैं.
आज उनके जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2018 01:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

