Hotness Alert: सॉन्ग 'हेलो हेलो' में मलाइका अरोड़ा ने अपने ठुमकों से मचाया तहलका
फिल्म ‘पटाखा’ के नए आइटम सॉन्ग ‘हेलो हेलो’ में मलाइका ने अपने हॉटनेस से लगाईं आग
विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ से मेकर्स ने इसका नया सॉन्ग ‘हेलो हेलो’ रिलीज किया है. इस गाने को जहां सान्या मल्होत्रा पर फिल्माया गया है वहीं मलाइका अरोड़ा इस सॉन्ग में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हुई हैं. आइटम सॉन्ग्स और डांस नंबर्स में अपनी परफॉर्मेंस के लिए मशहूर मलाइका ने इस गाने को भी अपने लटकों-झटकों से बेहद मजेदार बना दिया है.
गाने में जहां मलाइका अपने हॉट अंदाज में कहर ढा रही हैं वहीं इसके लिरिक्स भी बेहद स्पेशल हैं. इस गाने को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए निर्देशक विशाल भरद्वाज ने लिखा, “मेरे वॉट्सएप के तीतर कहके हेलो हेलो."
Mere WhatsApp ke teetar kehke #HelloHello📞
Out Now https://t.co/FtwVIsL2a8@rekha_bhardwaj #DheerajWadhawan @ajay0701 @KytaProductions @PataakhaMovie @B4UMotionPics #MalaikaArora @sanyamalhotra07 @radhikamadan01 @WhoSunilGrover @saanandverma #GaneshAcharya @ZeeMusicCompany
— Vishal Bhardwaj (@VishalBhardwaj) September 5, 2018
इस गाने में भी मलाइका अपने ‘मुन्नी बदनाम’ वाले अंदाज में नजर आईं. बात करें फिल्म ‘पटाखा’ की तो इसमें सान्या मल्होत्रा और राधिका मदन लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी दो बहनों की है जिनकी आपस में नहीं बनती. फिल्म के ट्रेलर में ही इनके बीच की नोंक झोक को देखा जा सकता है.
ये फिल्म 28 सितंबर, 2018 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

