मनोरंजन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने लिए ढूंढ रहे हैं नया आशियाना, शादी की अटकले तेज

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के रिलेशनशिप की चर्चा मीडिया में गरमाई हुई है. दोनों को एक साथ किसी न किसी पार्टी में स्पॉट किया जा रहा है. मलाइका अर्जुन के घरवालों से भी नजदीकियां बढ़ा रही हैं कई मौकों पर उन्हें अर्जुन के परिवार के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया...

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने लिए ढूंढ रहे हैं नया आशियाना, शादी की अटकले तेज
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोरा (Malaika Arora) के रिलेशनशिप की चर्चा मीडिया में गरमाई हुई है. दोनों को एक साथ किसी न किसी पार्टी में स्पॉट किया जा रहा है. मलाइका अर्जुन के घरवालों से भी नजदीकियां बढ़ा रही हैं कई मौकों पर उन्हें अर्जुन के परिवार के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया. क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान मलाइका सेलिब्रेशन के लिए अर्जुन के घर पहुंची थीं.

खबरें आ रही हैं कि अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं. दोनों ने अपने लिए घर ढूंढना शुरू कर दिया है और इसके लिए दोनों ने रियल इस्टेट कंपनी से भी कॉन्टैक्ट किया है. ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं कि अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी कर सकते हैं. लेकिन अर्जुन की बहन अंशुला और पिता बोनी कपूर मलाइका को बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं और उन्होंने अर्जुन को मलाइका से दूर रहने की हिदायत भी दे दी है.

यह भी पढ़ें: मलाइका, अर्जुन की बढ़ती नजदीकियों से भड़के सलमान खान, बोनी कपूर का अपने घर में आना किया बैन

आपको बता दें अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की वजह से सलमान खान ने बोनी कपूर की फिल्म 'नो एंट्री' (NO ENTRY) में काम करने से मना कर दिया है. बोनी कपूर और अंशुला के अलावा कपूर परिवार में अनिल कपूर, संजय कपूर और जहान्वी कपूर मलाइका को बहुत पसंद करते हैं. मलाइका और जहान्वी को एक साथ कई बार वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2019 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).