Malaal Trailer: पेश है भंसाली की फिल्म 'मलाल' का शानदार ट्रेलर, सलमान खान ने ट्विटर पर किया शेयर
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल; का ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की पिछली फिल्म 'पद्मावत' (Padmaavat) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और अब वो अपनी अगली फिल्म 'मलाल' (Malaal) लेकर दर्शकों के सामने पेश है. इस फिल्म में भंसाली ने किसी स्टार फेस को न लेकर डेब्यू एक्टर्स को मौका दिया है. फिल्म में एक्टर शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) और मीजान (Meezaan) लीड रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है.
फिल्म के ट्रेलर में शिवा और आस्था की कहानी को पेश किया गया है. दिखाया गया है कि दो अलग बैकग्राउंड से आने के बाद किस तरह से ये दोनों एक दूसरे से प्यार में पड़ते हैं और इनके बीच किस तरह की रुकावटें आती हैं.
भंसाली ने अपनी अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म में बड़े और शानदार फिल्म सेट्स का इस्तेमाल न करके इसकी कहानी को लोकल टच देने के लिए इसे चॉल में शूट किया है.
फिल्म के ट्रेलर को सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया और साथ ही शर्मिन सहगल के साथ अपनी पुरानी फोटो पोस्ट करके उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए बधाई दी.
सलमान ने लिखा, "वक्त आ गया है जब हम खूबसूरत शर्मिन को सिल्वर स्क्रीन पर उनकी डेब्यू फिल्म 'मलाल' में खिलता हुआ देखे. उम्मीद है ये नया सफर तुम्हारे लिए किस्मत और प्यार लेकर आए."
Just like that, it's time now to see this beautiful little Sharmin bloom on the silver screen in her debut film, Malaal. May this new journey bring you all luck and lovehttps://t.co/NMy5nsJFT6 @sharminsegal #MalaalTrailer @bhansali_produc @TSeries pic.twitter.com/19UMiR0EzU
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 18, 2019
इस फिल्म का निर्देशन मंगेश हडवले ने किया है. इसका निर्माण संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन और क्रिशन कुमार ने मिलकर किया है. ये फिल्म 28 जून, 2019 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

