बॉलीवुड

क्या कोरियाई वॉर की इस तस्वीर से प्रेरित है महेश भट्ट की फिल्म ‘जलेबी’ का पोस्टर?

महेश भट्ट ने आज अपनी आगामी फिल्म ‘जलेबी’ की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की

क्या कोरियाई वॉर की इस तस्वीर से प्रेरित है महेश भट्ट की फिल्म ‘जलेबी’ का पोस्टर?
(Photo Credits: Twitter)

फिल्मकार महेश भट्ट ने आज अपनी आगामी फिल्म ‘जलेबी’ की घोषणा की. इस फिल्म में डेब्यू एक्टर वरुण मित्रा एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म की घोषणा करते हुए महेश ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया जिसमें रिया ट्रेन की खिड़की से लटकी हुई वरुण को किस कर रही हैं. अब इस पोस्टर को देखने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि असल में कोरियाई वॉर के दौरान ली गई एक तस्वीर से प्रेरित है.

आपको बता दें कि कोरियाई युद्ध के दौरान एक फोटो देखने को मिली थी जहां एक सैनिक अपनी वाइफ को गुडबाय किस करता हुआ नजर आया. ये फोटो महेश भट्ट की फिल्म ‘जलेबी’ से काफी मिलती जुलती है.

(Photo Credits: कोरियाई युद्ध के दौरान फ्रैंक क्यू ब्राउन द्वारा खींची गई तस्वीर)

फोटोज को देखने के बाद तो यही जा सकता है कि ‘जलेबी’ का पोस्टर असल में इस कोरियाई फिल्म से ही प्रेरित है.

फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए महेश ने ट्विटर पर लिखा, “इस बदलते समय में जहां पुरानी कहानियां ढल गई हैं और नई कहानियां नहीं आई हैं, हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी प्रेम कहानी जो हमेशा बरकार रहेगी.”

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2018 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).