एक्टर महेश आनंद के फेसबुक फ्रेंड ने किया चौंकने वाला खुलासा, सुनकर नहीं होगा यकीन
बॉलीवुड फिल्मों में विलन की भूमिका निभाने को मशहूर एक्टर महेश आनंद का 9 फरवरी को निधन हो गया था...
बॉलीवुड फिल्मों में विलन की भूमिका निभाने को मशहूर एक्टर महेश आनंद (Mahesh Anand) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई हैं. महेश के एक फेसबुक फ्रेंड ने मीडिया से उन्हें लेकर कुछ चौंका देने वाले खुलासे किए हैं. महेश ने स्पॉटबॉय से खास बातचीत की जहां उन्होंने महेश के निधन को लेकर कुछ अनसुनी बातें बताई. महेश के दोस्त एलेक्स अल्मेडा (Alex Almeida) ने ही मीडिया को बताया था कि महेश पैनक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे.
अब एलेक्स ने बताया कि महेश मानसिक रूप से इतने कमजोर हो चुके थे कि उनमें आत्महत्या (Suicide) करने की इच्छा भी जाग चुकी थी. एक तरह से कहा जाए तो उनमें 'सुसाइडल टेनडेंसी' (Suicidal tendency) मौजूद थी. एलेक्स ने कहा, "मैं महेश के घर भी गया था और हम अच्छे दोस्त भी बन गए थे. उन्होंने अपनी कई सारी बातें मुझसे शेयर की थी. यहां महेश ने मुझे अमिताभ बच्चन और संजय दत्त के साथ अपने रिश्तों के बारे में भी मुझे बताया था." आगे उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया कि जरूरत के समय पर उन्होंने आर्थिक रूप से महेश की सहायता भी थी.
गौरतलब है कि महेश का निधन मुंबई (Mumbai) स्थित उन्हीं के फ्लैट में हुआ था. काफी देर तक जब कामवाली बाई के फोन करने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी महेश ने जवाब न दिया तब पुलिस ने उनके घर पहुंची और बेड पर उन्हें उनका शव मिला. महेश का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा शमशान में किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2019 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

