फिल्म लुका छुपी का ट्रेलर रिलीज, लिव इन में दिखाई देंगे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन, देखें Video
कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लुका-छुपी' का ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई देंगे. फिल्म में कॉमेडी और रोमांस दोनों देखने को मिलेगा...
कृति सेनन (Kriti Sanon) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लुका-छुपी' (Luka Chuppi) का ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) और विनय पाठक (Vinay Pathak) जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई देंगे. फिल्म में कॉमेडी और रोमांस दोनों देखने को मिलेगा.
फिल्म लुका छुपी की खानी बहुत यूनिक है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह दो कपल शादी से पहले लिव इन में रहते हैं. घर वालों को लगता है कि उनके बच्चों ने भाग कर शादी कर ली है और वो लोग भी उनके साथ आकर रहने लगते हैं. घर वालों को पता नहीं होता कि उनके बच्चे लिव इन में रह रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं फिल्म का ट्रेलर.
ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के सभी सितारे नजर आए. लुका छुपी ये फिल्म दिनेश विजन प्रोडक्शन (Dinesh Vijan Prouction) के बैनर तले बनी है. फिल्म को डाइरेक्ट लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) ने किया है. ये फिल्म 1 मार्च 2019 को रिलीज होगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2019 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

