लोकसभा चुनाव 2019: करीना कपूर के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे तैमूर अली खान, देखें ये क्यूट photos
करीना कपूर भी आज देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पालन करते हुए मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंची
लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के चौथे चरण (Fourth Phase) के लिए आज वोट डालें जा रहे हैं. महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत देशभर के 8 राज्यों में वोट किए जा रहे हैं. मुंबई के बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज भी आज देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए मतदान करने पहुंचे. अब खास बात ये थी कि मतदान केंद्र (polling station) पर आज सैफ अली खान और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के नन्हें नवाबजादे तैमूर अली खान भी नजर आए.
दरअसल, आज करीना कपूर भी पोलिंग बूथ पर वोट करने पहुंची. ऐसे में उनके बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी उनका साथ देते हुए मतदान केंद्र पर पहुंचे. सोशल मीडिया पर इनके फोटोज और वीडियोज भी देखने को मिले हैं जिसमें तैमूर अपने क्यूट अंदाज में मॉम करीना के साथ मतदान केंद्र पर नजर आए.
गौरतलब है कि सैफ और करीना अक्सर अपने आउटिंग्स पर तैमूर को अपने साथ ले जाते हैं. ऐसे में अब उनके साथ टाइम स्पेंड करने और उन्हें सैर कराने के बहाने ही करीना (Kareena) उन्हें लेकर वोट करने पहुंची.
सोशल मीडिया पर अब तैमूर की ये अडोरेबल फोटोज काफी वायरल (viral) भी हो रही हैं और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

