बॉलीवुड

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के लिए गाना चाहती हैं लता मंगेशकर, दिया ये स्टेटमेंट

जाह्नवी कपूर के डेब्यू के बाद बॉलीवुड में सेलेब्स उनका तहे दिल से स्वागत कर रहे हैं

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के लिए गाना चाहती हैं लता मंगेशकर, दिया ये स्टेटमेंट
जाह्नवी कपूर और लता मंगेशकर (Photo Credits: Instagram & Facebook)

दिग्गज गायिका लता मगेशकर वैसे तो ज्यादा फिल्में नहीं देखती हैं लेकिन उन्होंने अनिल कपूर की 'फन्ने खान' का टीजर और जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' देखी. इन्हें देखने के बाद लता ने इन दोनों की प्रशंसा की है. आपको बता दें कि लता का बोनी कपूर और श्रीदेवी से एक खास नाता रहा है और ऐसे में जाह्नवी को फिल्मों में देखकर वो बहुत ही खुश हैं.

उन्होंने कहा, "श्रीदवी के अचानक जाने के बाद उनकी बेटी का फिल्म डेब्यू उनके (बोनी) के लिए मुस्कुराने की वजह है. जाह्नवी बहुत प्यारी हैं. मैं उसके लिए फिल्म में गाना गाना पसंद करूंगी."

इसके बाद अनिल कपूर और उनके परिवार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “बोनी और अनिल दोनों हमारे बहुत करीबी हैं. मैं अनिल और सुनीता की सगाई में भी गई थी, हालांकि मैं उनकी शादी में शामिल नहीं हो सकी. मुझे बहुत खुशी है कि उनकी बेटी सोनम की शादी हो गई और वो वाकई अच्छा काम कर रही है. एक समय था जब शादी के बाद अभिनेत्रियां काम नहीं करती थी या बहुत कम काम करती थीं."

उन्होंने कहा, "शुक्र है वो दिन खत्म हो गए. एक कामकाजी महिला के रूप में और मैं 12 साल की उम्र से काम कर रही हूं. शादी के बाद करियर छोड़ना मेरे लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2018 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).