पुलवामा के शहीद जवानों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की मदद देंगी लता मंगेशकर
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में फरवरी में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को एक बस से टकरा दिया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे।
मुम्बई. जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में हुए शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये देने का संकल्प किया। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के पौत्र आदिनाथ मंगेशकर ने खुलासा किया कि गायिका अपने निजी खाते से गैर सरकारी संगठन ‘भारत के वीर’ को यह धनराशि शहीदों के परिवारों के लिए देंगी।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में फरवरी में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को एक बस से टकरा दिया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। यह भी पढ़े-पुलवामा आतंकी हमला: सुरक्षाबलों को फिर निशाना बना सकता है पाक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, खुफिया विभाग हुआ अलर्ट
आदिनाथ मंगेशकर ने बताया कि लता मंगेशकर द्वारा दिये जाने वाले एक करोड़ रुपये के अलावा मंगेशकर परिवार और मित्र कश्मीर घाटी में अपनी जान गंवाने वाले बीएसएफ जवानों के परिवारों को अतिरिक्त 11 लाख रुपये देंगे।
उन्होंने यहां मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कारों की घोषणा के मौके पर यह जानकारी दी। इस मौके पर लता मंगेशकर की बहन उषा और भाई हृदयनाथ मंगेशकर भी मौजूद थे।
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

