लता मंगेशकर की ब्रीच कैंडी अस्पताल से लेटेस्ट फोटो इंटरनेट पर हुई Viral
भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को न्यूमोनिया होने के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीते रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो हॉस्पिटल की नर्सेज के साथ नजर आ रही हैं.
Lata Mangeshkar Health Update: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो हॉस्पिटल नर्सेज के साथ व्हील चेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं. फोटो में लता मंगेशकर को देखकर पता चलता है उनकी तबीयत खराब है. सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर की हॉस्पिटल स्टाफ के साथ फोटो वायरल हुई है जिसे देखकर उनके फैंस काफी चिंतित हैं. ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर 28 दिनों के बाद अस्पताल से घर लौटीं, फैंस और शुभचिंतकों को दिया धन्यवाद
लता मंगेशकर को बीते रविवार को अस्पताल से वापस घर लाया गया है. इंटरनेट पर इनकी इन फोटोज को देखकर फैंस उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके लिए दुआएं भी मांग रहे हैं.
इन फोटोज पर डालें एक नजर:

आपको बता दें कि लता मंगेशकर ने खुद अपने फैंस को अपने सेहत की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट शेयर किया था.
लता मंगेशकर ने लिखा, "नमस्कार. पिछले 28 दिनोंसे मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था. डॉक्टर चाहते थे की मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊँ फिर घर जाऊँ,आज मैं घर वापस आ गयी हूँ. ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार,प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूँ.मैं आप सब की हृदयसे आभारी हूँ. मेरे ब्रीच कैंडी के डॉक्टर सच में फ़रिश्ते हैं, यहाँ का सभी कर्मचारी वर्ग भी बहुत अच्छा है.आप सब की मैं पुनः एक बार मन से आभारी हूँ. ये प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।"
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2019 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

