विराट कोहली के खेल की फैन हुईं लता मंगेशकर, कर दिया ऐसा ट्वीट
लता मंगेशकर ने विराट कोहली के लिए खासतौर पर ट्वीट करके ये स्पेशल संदेश भेजा है
पाश्र्वगायिका लता मंगेशकर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टैस्ट मैच में 149 रनों की पारी खेलने के लिए कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा की है. भारत की स्वरकोकिला के नाम से मशहूर लता ने शुक्रवार को ट्वीट कर विराट के लिए विशेष संदेश भेजा.
उन्होंने लिखा, "नमस्कार विराट कोहली. आपने कमाल खेल का प्रदर्शन किया है. खुश रहिए, जीते रहिए."
Namaskar @imVkohli. Aaj aapne kamal khel ka pradarshan kiya hai. Khush rahiye,jeete rahiye.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 2, 2018
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट श्रंखला खेल रही है और गुरुवार को कोहली की पारी की मदद से भारत 274 के शानदार स्कोर पर पहुंच सका था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2018 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

