Saheb Biwi Gangster 3: एवरग्रीन सॉन्ग ‘लग जा गले’ में दिखा चित्रांगदा सिंह- माही गिल का खूबसूरत अंदाज
फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ का लेटेस्ट ट्रैक ‘लग जा गले’ मेकर्स ने रिलीज किया है
संजय दत्त और चित्रांगदा सिंह की आनेवाली फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ का नया ट्रैक ‘लग जा गले’ इसके मेकर्स ने आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस गाने का असली वर्शन लता मंगेशकर ने गाया था और अब इस फिल्म के लिए जोनिता गांधी की आवाज में इस गाने को रीक्रिएट किया गया है. फिल्म का ये गाना बेहद खूबसूरत है और इसके असली वर्शन की तरह ही इस गाने में भी इसके जादू को बरकार रखा गया है.
खास बात ये है कि इस रीक्रिएटेड वर्शन के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की गई है. सॉन्ग को राणा मजूमदार ने रीक्रिएट किया है. इस गाने में चित्रांगदा सिंह, माही गिल और जोनिता गांधी नजर आ रही हैं. गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए चित्रांगदा ने लिखा, “पेश है सदाबहार गीत ‘लग जा गले’ की मधुरता जोनिता गांधी की आवाज में.”
Relive the timeless melody ..of #LagJaGale by @JonitaMusic. Song Out Now!https://t.co/AvoMoaS3Oj@duttsanjay @jimmysheirgill #MahieGill @sakpataudi @saregamaglobal @rahulmittra13 @dirtigmanshu @rajuchadhawave pic.twitter.com/l0FDUQ8tOS
— Chitrangda Singh (@IChitrangda) July 23, 2018
तिग्मांशु धूलिया निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ में संजय दत्त के साथ ही जिम्मी शेरगिल, माही गिल, चित्रांगदा सिंह, सोहा अली खान दीपक तिजोरी और कबीर बेदी ने भी काम किया है. फिल्म के पहले दो पार्ट की सफलता के बाद इसका ये तीसरा इंस्टॉलमेंट अब रिलीज होने को तैयार है. लेकिन अब आनेवाली 27 जुलाई को ही पता चल पाएगा कि क्या ये फिल्म वाकई दर्शकों का दिल जीत भी पाएगी या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

