Kingfisher Calendar 2019: पहले से भी ज्यादा हॉट दिखीं मॉडल्स, तस्वीरें देख छूट जाएगा पसीना
ठंड और बर्फ के मौसम में किंगफिशर नए साल पर हॉट मॉडल्स की तस्वीरों वाला कैलेंडर लॉन्च करनेवाला है. ये कैलेंडर देखकर सर्दी में सबके पसीने छूट जाएंगे. किंगफिशर हर साल नया कैलेंडर लॉन्च करता है...
ठंड और बर्फ के मौसम में किंगफिशर नए साल पर हॉट मॉडल्स की तस्वीरों वाला कैलेंडर लॉन्च करनेवाला है. ये कैलेंडर देखकर सर्दी में सबके पसीने छूट जाएंगे. किंगफिशर हर साल नया कैलेंडर लॉन्च करता है. इस कैलेंडर का लोग हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस बार का कैलेंडर लॉन्च होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आपको बता दें यह 17 वां एडिशन है.
किंगफिशर कैलेंडर (Kingfisher Calendar) का फोटोशूट अतुल कस्बेकर (Atul Kasbekar) ने किया हैं. अतुल सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं. वो फोटोग्राफी में अपनी क्रियेटिविटी के लिए जाने जाते हैं. कैलेंडर के मॉडल्स की बात करें तो इस बार साउथ इंडियन एक्ट्रेस शुभ्रा ऐय्यप्पा (Shubra Aiyyappa), मॉडल सुश्री मिश्रा (Sushrii Mishraa), न्यूयॉर्क की मॉडल दिवा धवन (Diva Dhawan)और ब्रिटिश मॉडल हेली पार (Hayley Parr), कैलेंडर में दिखाई देंगी.
इस बारे में शुभ्रा ऐय्यप्पा ने कहा किंगफ़िशर कैलेंडर के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियंस बहुत अच्छा था. शुरुआत में वो बहुत ज्यादा नर्वस थी, क्योंकि स्विमसूट में उनका पहला फोटोशूट था. यह पूरी जर्नी बहुत मजेदार थी. किंगफ़िशर कैलेंडर की शूटिंग दुनिया की बेहतरीन जगहों पर होती है. और इस बार की शूटिंग सर्दिनिया (Sardinia) में हुई है.
The glamorous #KingfisherCalendar2019 is coming for you this #GoodTimes New Year!
Like and Retweet to #MarkYourMomentWithKF and get an exclusive first view of the stylish calendar, straight from the stunning locales of Sardinia, Italy. pic.twitter.com/cwabOIy0bE
— Kingfisher (@kingfisherworld) December 24, 2018
यह भी पढ़ें: भगोड़े विजय माल्या का किरदार निभाएंगे यह अभिनेता
कैलेंडर फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में मॉडल्स स्विमशूट में दिखाई दे रही हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा कि इस बार का किंगफिशर कैलेंडर आग लगा देगा.
दिवा धवन ने भी कहा कि किंगफिशर कैलेंडर का हिस्सा बनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. यह महिलाओं और उनकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देता है. दिवा ने कहा ये बहुत ही यादगार एक्सपेरियंस था.आपको बता दें किंगफ़िशर कैलेंडर के लिए इससे पहले कटरीना कैफ (Katrina Kaif), दीपिका पादुकोन (Deepika padukone), नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri), लिसा हेडन (lisa Hyden),फोटो शूट कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2018 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

