Hilarious Video: बाबा सहगल ने गाया ‘किकी सॉन्ग’ का देसी वर्शन, आपने सुना क्या?
सोशल मीडिया पर किकी चैलेंज इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है जिसके चलते ये इंटरनेट पर ट्रेंड भी कर रहा है
सिंगर ड्रेक द्वारा गाया हुआ सॉन्ग ‘किकी डू यू लव मी’ दुनियाभर में एक चैलेंज के रूप में पॉपुलर हो जाएगा, ये बात वो शायद ही जानते थे. ‘किकी’ सॉन्ग अपने लिरिक्स से ज्यादा अपने एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दुनियाभर से लोग किकी चैलेंज को स्वीकार कर रहे हैं और इस जोखिमभरे खेल से जुड़ रहे हैं. अब सिंगर बाबा सहगल ने ‘किकी’ सॉन्ग का देसी वर्शन क्रिएट किया है जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद भी किया जा रहा है.
हमेशा से अपने मस्तीभरे गानों को रैप सॉन्ग के माध्यम से पेश करनेवाले बाबा सहगल के किकी सॉन्ग के हिंदी वर्शन के लिरिक्स भी काफी मजेदार है. इस गाने के बोल हैं, ‘किकी क्यों पिलाई तूने शाम को वो चाय फीकी.”
हमेशा अपने गानों के साथ कुछ मजेदार करने वाले बाबा सहगल इस गाने में अपने उसी स्टाइल में नजर आ रहे हैं. इस गाने को यूट्यूब पर शेयर करके बाबा सहगल ने कहा, “दोस्तों ये सिर्फ एक मजेदार कवर सॉन्ग है. इसे एंजॉय करो और एक बात याद रखो कि जिंदगी जीयो पल के लिए, काम करो पेमेंट के लिए और प्यार करो सेंटीमेंट के लिए.”
बात करें ‘किकी चैलेंज’ की तो देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी इस खेल से दूर रहने की सलाह दी जा रही है.
We love your safety and can’t leave it to be decided by Kiki! #GetInToTheCar #kikiChallenge #InMySafetyFeelings pic.twitter.com/OqOgmPgJA6
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) August 2, 2018
यहां मुंबई पुलिस ने भी ट्विटर के माध्यम से किकी चैलेंज जैसे जोखिम भरे खेल को न खेलने का और इसे बढ़ावा न देने का आग्रह किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2018 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

