कियारा आडवाणी का शॉकिंग खुलासा, सलमान खान की सलाह पर बदला अपना नाम, आलिया भट्ट हैं बड़ी वजह !
कियारा अडवाणी ने बताया कि उनका असली नाम तो ये है लेकिन सलमान खान की सलाह के कारण उन्होंने इसमें बदलाव कर दिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा अडवाणी (Kiara Advani) ने वेब शो 'लस्ट स्टोरीज' (Lust Stories) में अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया था. इसी के साथ इन दिनों वो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' को लेकर व्यस्त हैं. इस फिल्म के अलावा वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'कलंक' (Kalank) में स्पेशल अपियरेंस में नजर आईं थी.
अब मीडिया में खबर आई है कि कियारा का असली नाम दरअसल आलिया है और सलमान खान के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदल दिया था. कियारा ने अनीता श्रॉफ अदजानिया (Anaita Shroff Adajania) के चैट शो पर इस बात का खुलासा करते हुए बताया, "सलमान खान ने मुझे नाम बदलने की सलाह दी थी. उनका कहना था इंडस्ट्री में आलिया नामकी दो अभिनेत्री नहीं रह सकती." उन्होंने बताया कि सलमान ने सिर्फ सलाह दी थी लेकिन इसे लेकर अंतिम फैसला उनका खुद का था.
कियारा ने कहा, "उनके बताने के बाद मैंने कियारा नाम चुना. अब मेरे माता-पिता भी मुझे कियारा कहकर पुकारते हैं."
बात करें फिल्मों की तो कियारा जल्द ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) में नजर आएंगी. ये फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

