बॉलीवुड

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने ऋतू सिंह के साथ 'लगाके फेयर एंड लवली' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, देखें Video

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस ऋतू सिंह का गाना 'लगाके फेयर एंड लवली' इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और काफी चर्चा में भी है.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने ऋतू सिंह के साथ 'लगाके फेयर एंड लवली' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, देखें Video
खेसारी लाल यादव और ऋतू सिंह (Photo Credits: Youtube)

Khesari Lal Yadav Hit Bhojpuri Song Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर इंटरनेट पर अपने गानों से दर्शकों के बीच तहलका मचाते हुए नजर आ रहे हैं. भोजपुरी जगत की हॉट एक्ट्रेस ऋतू सिंह (Ritu Singh) के साथ उनका सॉन्ग 'लगा के फेयर एंड लवली' (Laga Ke Fair and Lovely) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस गाने में खेसारी अपने आशिकाना अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने में ऋतू सिंह एक कॉलेज गर्ल की तरह वाइट शर्ट और स्कर्ट पहनी हुईं यूनिफार्म में नजर आ रही हैं तो वहीं खेसारी रोड साइड रोमियो के अंदाज में दिख रहे हैं.

इस गाने में ये दोनों ही कलाकार रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. ये गाना असल में फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' (Mehndi Lagake Rakhna) का है और इसे खेसारी लाल यादव ने खुशबू जैन के साथ मिलकर गाया है.

इंटरनेट पर इस गाने को अब तक 6 करोड़ 23 लाख सभी ज्यादा लग देख चुके हैं और ये हर तरफ चर्चा में भी है.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस के घर से बाहर आए खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया तहलका मचा देने वाला गाना, 45 लाख से अधिक बार देखा गया

ये पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव का कोई गाना इतना हिट हुआ है. इससे पहले भी उनके गाने इसी तरह इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज कमा चुके हैं.

बता दें कि खेसारी हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आए थे. शो में कुछ समय बिताने के बाद वो एलिमिनेट भी हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2020 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).