KBC 11 के दूसरे एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने PUBG से लेकर प्रियंका चोपड़ा की शादी पर पूछे ऐसे सवाल, चकरा गए कंटेस्टेंटस
मंगलवार को केबीसी 11 का 2 एपिसोड ऑनएयर हुआ. इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर आए कंटेस्टेंटस PUBG और बॉलीवुड शादियों को लेकर ऐसे सवाल पूछे जिसे सुनकर वो चकरा गए.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फेमस शो KBC की शुरुआत हो चुकी है. ये KBC का 11 चरण है. ऐसे में एक बार फिर अमिताभ बच्चन आम जनता के लिए एक मौका लेकर आए हैं जिससे वो लाखों करोड़ों रुपए जीत सकते हैं. मंगलवार को इस शो का 2 एपिसोड ऑनएयर (On Air) हुआ. इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर आए कंटेस्टेंटस PUBG और बॉलीवुड शादियों (Bollywood Weddings) को लेकर ऐसे सवाल पूछे जिसे सुनकर वो चकरा गए.
दरअसल कल के एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट चित्ररेखा राठौर के साथ की. 40 हजार रुपये जीत चुकीं रायपुर छत्तीसगढ़ की चित्ररेखा ने नए एपिसोड की शुरुआत 80 हजार रुपये के सवाल के साथ की. इस दौरान महानायक ने उनसे बॉलीवुड की शादियों से जुड़ा सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि सोनम कपूर-आनंद आहूजा, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, नेहा धूपिया-अंगद बेदी में से किस जोड़ी की शादी सबसे आखिरी में हुई हैं. इस सवाल को देख कंटेस्टेंट चित्ररेखा राठौर चकरा गई. जिसके बाद उन्होंने प्रियंका-चोपड़ा और निक जोनस को चुना जो सही जवाब भी था. हालांकि उन्हें इस सवाल ने काफी उलझाया. यह भी पढ़े: खुलासा: KBC में हिस्सा नहीं ले सकते अमिताभ बच्चन के फैमिली मेंबर्स
इसके बाद शो में आए दूसरे कंटेस्टेंट विवेक भगत जो की एक GST इंस्पेक्टेर हैं. विवेक के सामने बिग बी ने कई मजेदार सवाल पूछे. जिसमें से एक दुनिया के सबसे चर्चित मल्टीप्लेयर गेम PUBG के बारे में भी था. अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा की PUBG का फुल फॉर्म क्या है? कंटेस्टेंट विवेक इस सवाल पर काफी कन्फ्यूज हो गए. विवेक को जवाब अंत नहीं आया ऐसे में उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन इस्तेमाल किया. जिसमें 92 प्रतिशत जनता ने PUBG की फुल फॉर्म PlayerUnknown's Battlegrounds को बताया. जो सही जवाब भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2019 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

