मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने खरीदी ये नई लग्जरी कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

कैटरीना कैफ ने अपने लिए एक चमचमाती लक्जरी कार ली है. इस कार की कीमत लाखों में है. वैसे तो कैटरीना के पास कार की बहुत सारी कलेक्शन हैं और अब इस कलेक्शन में एक और लक्जरी कार शामिल हो चुकी है...

कैटरीना कैफ ने खरीदी ये नई लग्जरी कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
कैटरीना कैफ और रेंज रोवर कार, (फोटो क्रेडिट्स: योगेन शाह)

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने लिए एक चमचमाती लक्जरी कार ली है. इस कार की कीमत लाखों में है. वैसे तो कैटरीना के पास कार की बहुत सारी कलेक्शन हैं और अब इस कलेक्शन में एक और लक्जरी कार शामिल हो चुकी है. आपको बता दें कि कैटरीना के पास 42 लाख की ऑडी क्यू3 (AUDI Q3), 50 लाख की मर्सिडीज है. कैटरीना ने सफेद रंग की रेंज रोवर (Range Rover) कार खरीदी है. ये कार वॉग एसई (Vogue SE) मॉडल की है. ये लेटेस्ट मॉडल है, जो सभी मॉडल्स से सबसे महंगा है. भारत में इस कार की कीमत करीब 50 से 65 लाख रुपये हैं. कैटरीना कैफ कार की बहुत शौकीन हैं ये उनकी कार की कलेक्शन से पता चलता है.

कैटरीना की नई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर उनकी पुरानी कार वाला ही है. लेटेस्ट मॉडल की इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों का ऑप्शन है. आपको बता दें कि कैटरीना कैफ का डेट ऑफ बर्थ 16 जुलाई है और उनकी कार का शुरूआती नंबर 88 है. आइए आपको दिखाते है रेंज रोवर कार की तस्वीरें.

यह भी पढ़ें: क्या शाहरुख, सलमान खान और कैटरीना कैफ उर्दू को देंगे बढ़ावा? सरकार चाहती है इनका साथ: रिपोर्ट

इन दिनों कैटरीना, सलमान खान के साथ आनेवाली फिल्म 'भारत' के लिए चर्चा में हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफ़र है. सलमान खान और कैटरीना कैफ की अली अब्बास जफर के साथ ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).