बॉलीवुड

अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के बीच फंसे कार्तिक आर्यन, फिल्म पति, पत्नी और वो का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालंकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की राह आसान नहीं होने जा रही है. क्योंकि ठीक इसी दिन अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म पानीपत रिलीज होने जा रही हैं.

अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के बीच फंसे कार्तिक आर्यन, फिल्म पति, पत्नी और वो का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
पति पत्नी और वो ट्रेलर (Photo Credits: YouTube Still)

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का ट्रेलर (Pati Patni Aur Woh Trailer) आखिरकार रिलीज हो चुका है. जैसा की उम्मीद की जा रही थी डायरेक्टर मुदस्सर (Mudassar Aziz) अजीज की ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर नजर आ रही हैं. फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पति तो भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) पत्नी बने है जबकि अनन्या पांडे (Ananya Panday) इस पति और पत्नी के बीच आने वाली वो के रोल में नजर आने जा रही हैं. फिल्म के ट्रेलर में सभी किरदारों का लुक और अभिनय शानदार लग रहा हैं. आशिक मिजाज पति के रोल में कार्तिक आर्यन देखते ही बन रहे हैं तो वहीं भूमि एक बिंदास पत्नी के किरदार में हैं. जबकि अनन्या पांडे का ग्लैमरस लुक पूरे ट्रेलर में छाया हुआ हैं.

दरअसल साल 1978 में आई बी.आर.चोपड़ा की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का ये रूपांतरण है और दोनों ही फिल्म का टाइटल एक ही है. उस फिल्म संजीव कुमार, विद्या सिंहा और रंजीता कौर मुख्य भूमिकाओं में थे. जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित थी. ये फिल्म भी उसी से मिलती जुलती हैं. आप भी देखिए फिल्म का खास ट्रेलर.

फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ अपारशक्ति खुराना भी नजर आ रहे हैं. फिल्म में वो एक बार फिर हीरो के दोस्त बनकर माहौल जमा रहे हैं. यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालंकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की राह आसान नहीं होने जा रही है. क्योंकि ठीक इसी दिन अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म पानीपत रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर होने वाली इस टक्कर पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2019 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).