बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन का ये स्कूल बॉय लुक इंटरनेट पर हो रहा वायरल, क्या है माजरा?

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगे...

कार्तिक आर्यन का ये स्कूल बॉय लुक इंटरनेट पर हो रहा वायरल, क्या है माजरा?
कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'लव आज कल 2' (Love Aaj Kal 2) के लिए उदयपुर (Udaipur) में शूट कर रहे हैं. इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की इस फिल्म के लिए काम जोरों शोरों से चल रहा है. इस फिल्म में कार्तिक सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक की कुछ फोटोज इंटरनेट पर लीक हो गई. इन फोटोज में कार्तिक स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए स्कूटर चलते नजर आए.

सोशल मीडिया पर वायरल (viral) हो रही तस्वीरों में देखा गया कि कार्तिक आउटडोर लोकेशन पर शूट कर रहे हैं. यहां वो स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए हैं और अपने सह-कलाकारों के साथ स्कूटर चला रहे हैं. कार्तिक यहां गले में टाई लगाए हुए और खाकी पैंट, वाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं. फिल्म की शूटिंग से इस फोटो के सामने आने के बाद अब फैंस इस फिल्म का और भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फोटोज को देखकर लगता है कि फिल्म में कार्तिक और सारा के किरदार की प्रेम कहानी को बखूबी पेश किया जाएगा. इस फिल्म के लिए कार्तिक और सारा ने दिल्ली में भी शूटिंग की थी जिसके बाद अब उदयपुर में शूटिंग की जा रही है.

इस फिल्म में रणदीप हूड्डा (Randeep Hooda) भी नजर आएंगे. ये फिल्म वैलेंटाइन्स डे के दिन 14 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).