बॉलीवुड

लखनऊ एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दिए कार्तिक आर्यन और सारा अली खान, वीडियो आया सामने

लखनऊ एअरपोर्ट पर एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दिए बॉलीवुड के नए लवबर्ड कार्तिक आर्यन और सारा अली खान. कार्तिक से मिलने लखनऊ पहुंची थी सारा अली खान.

लखनऊ एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दिए कार्तिक आर्यन और सारा अली खान, वीडियो आया सामने
सारा अली खान (Image Credit: Instagram)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के प्यार की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में काफी तेज है. दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं हैं. ऐसे में कार्तिक इन दिनों लखनऊ (Lucknow) में अपनी नई फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में सारा अली खान कार्तिक से मिलने लखनऊ पहुंची थी. जिसके बाद कार्तिक सारा को छोड़ने को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे. दोनों के इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है. जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कार्तिक और सारा अली खान नजर आ रहे हैं. सारा वाईट कलर की ड्रेस में हैं जबकि कार्तिक ब्लैक एंड वाईट लुक में नजर आ रहे हैं. लखनऊ एयरपोर्ट के इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को हग कर रहे हैं. आप भी देखिए ये खास वीडियो. यह भी पढ़े: सारा अली खान ने रैंप पर बिखेरा अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा, कार्तिक आर्यन और इब्राहिम खान ने जमकर किया चीयर, देखें वीडियो

दरअसल जब से कार्तिक आर्यन और सारा अली खान फिल्म लव आज कल 2 के लिए साथ आए इनकी नजदीकियों की चर्चा भी काफी होने लगी. हालांकि दोनों ने ही अभी तक अपने रिश्ते पर कोई हामी नहीं भरी है. वैसे अपने एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने कहा कि सारा अली खान एक स्टार है और उनके पास सोने का दिल है. इसके साथ ही सारा जब एक फैशन शो में बतौर शो स्टॉपर बनकर चली तो कार्तिक भी उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).