Sunny Leone Biopic Trailer 2: आम महिला से लेकर एडल्ट स्टार तक, देखें सनी लियोन का संघर्ष भरा सफर
बायोपिक फिल्म ‘करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ के दूसरे पार्ट का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है
सनी लियोन की बायोपिक सीरीज ‘करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ के दूसरे पार्ट का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर में सनी के संघर्ष भरे जीवन को दर्शाया गया है. यहां सनी और उनके परिवार के रिश्तों में आई उतार-चढ़ाव, पोर्न इंडस्ट्री का सफर और उनकी शादी जैसी दिलचस्प चीजों के बारे में बताया गया है. फिल्म में सनी हमेशा की तरह अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं.
सनी की जिंदगी के सभी एलेमेंट्स को इस फिल्म में पेश किया गया है और इसी के चलते यहां जितना ड्रामेटिक और इमोशनल सीन्स है उतना ही रोमांटिक सीन्स भी है. ट्रेलर में देखा गया कि दर्शकों को फिल्म के दूसरे हिस्से में सनी का बागी रुप देखने को मिलेगा.
किस तरह से उन्होंने अपने परिवार वालों की इच्छा के खिलाफ जाकर पोर्न इंडस्ट्री जॉइन किया और इसमें नाम कमाया, ये बातें बताई गई हैं. सनी के इस करियर चॉइस के चलते उनकी मां के साथ उनके रिश्तों में भी खटास आ जाती है लेकिन उनके पति डेनियल वेबर उन्हें सपोर्ट करते हैं.
लेटेस्टली हिंदी से खास बातचीत में सनी ने कहा, "ये बहद मुश्किल और भावनात्मक सफर था जो मैंने तय किया है. अब मुझे लगता है कि यही वजह है कि क्यों लोग किसी बायोपिक फिल्म के लिए कैमरे के सामने खुद का किरदार नहीं निभाते. "
इस फिल्म को 18 सितंबर, 2018 से ZEE5 पर प्रसारित किया जाएगा .
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2018 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

