बॉलीवुड

Pics Inside: बिकिनी में कहर ढा रही हैं करीना कपूर, देखें हॉट फोटो

सैफ और करीना अपने बिजी वर्क कमिटमेंट से फुर्सत लेकर मालदीव में फैमिली टाइम स्पेंड कर रहे हैं

Pics Inside: बिकिनी में कहर ढा रही हैं करीना कपूर, देखें हॉट फोटो
करीना कपूर (Photo Credits: Instagram)

करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ मालदीव में इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं. यहां अब करीना और सैफ का साथ देने के लिए सोहा अली खान, कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू भी पहुंच गई हैं. सोशल मीडिया पर कुणाल ने हाल ही में अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की जो यहां पर काफी हद तक ट्रेंड होने लगी है. इस फोटो में करीना और सोहा स्विमिंग पूल में बिकिनी पहने अपने हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. वहीं सैफ और कुणाल बेटे तैमूर और बेटी इनाया के साथ मिलकर पोज कर रहे हैं.

ये फोटो देखने में जितनी हॉट है उतनी क्यूट भी है. सोशल मीडिया पर इस फोटो को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं.

#holidayvibes 💏 @discoversoneva

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

तस्वीरें देखकर तो यही कहा जा सकता है कि तैमूर और इनाया अपने परिवार के साथ अपनी जिंदगी के बेहतरीन लम्हों को जी रहे हैं.

Pool together😎#discoversoneva #family #maldives

A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो में देखा गया कि करीना बेटे तैमूर को ड्रॉइंग सिखा रही हैं. हाथ में कलर पेंसिल लिए तैमूर मजे से ड्रॉइंग सीख रहे हैं.

Mumma and Tim Tim ❤️🦋💕🍭👶🏻🌈✨

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

वहीं, कुणाल भी अपनी बेटी इनाया को कलरिंग करना सिखा रहे हैं.

Awwww💕💙🌈🦄✨💯❤️

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

तैमूर और कुणाल की भी एक प्यारी सी फोटो देखी गई जिसमें ये दोनों रिलैक्स्ड मूड में फ्लोर पर लेटे हुए दिखे.

How cute 😂😍❤️ Tai & @khemster2 💕

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

इसमें कोई दोराय नहीं कि इंटरनेट पर इनकी फोटोज देखने के बाद हर व्यक्ति इसी तरह अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना चाहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2018 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).