Omg: करीना से शादी करना चाहते थे करण जौहर, सेक्स लाइफ को लेकर भी किया खुलासा
करण जौहर ने अपनी सेक्स लाइफ को लेकर कह दी ऐसी बात, आप खुद ही सुनिए
फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते आए हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब वो अनीता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो ‘फीट अप विद स्टार्स’ के सेट पर पहुंचे. करण ने यहां अपनी सेक्स लाइफ, अपनी शादी समेत अन्य कई चीजों को लेकर बातचीत की.
यहां जब करण की सेक्स लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “सेक्स के मामले में मुझे कम समझा जाता है. इसी के साथ मुझे अपने काम के कम पैसे ही मिलते हैं.”
करण ने यहां अनिता के साथ खूब मस्ती की और कई चीजों पर खुलकर अपनी बात रखते दिखे. करण से जब सवाल किया गया कि अगर उन्हें शादी करनी होती तो वो किस बॉलीवुड अभिनेत्री को अपनी दुल्हन बनाना चाहते? इसपर करण ने फौरन कहा, “करीना कपूर’. करण को ये जवाब देने में एक सेकंड नहीं लगा और इस सवाल पर उनकी जुबान पर तुरंत करीना का नाम आ गया.
करण और करीना बेहद अच्छे दोस्त हैं और इस बात से पूरी फिल्म इंडस्ट्री वाकिफ है. तभी तो पार्टी हो या कोई दुख की घड़ी, ये दोनों एक दूसरे का हमेशा साथ निभाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

