करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के गोदाम में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुईं ये जरूरी चीजें
बॉलीवुड की प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनियों में से एक धर्मा प्रोडक्शन्स के गोदाम में बीती रात आग लग गई जिसके बाद...
करण जौहर (Karan Johar) की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) के गोरेगांव (मुंबई) स्थित गोदाम में 30 अप्रैल, मंगलवार की शाम अचनाक भीषण आग लग गई. इस आग में कई सारी जरूरी चीजें जलकर खाक हो गईं. घटनास्थल पर दमकल विभाग (fire brigade) की 12 गाड़ियां आग को काबू करने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग को रोका गया.
डीएनए की खबर के अनुसार, गोरेगांव के कामा इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित धर्मा प्रोडक्शन्स के गोदाम में मंगलवार रात 2.30 बजे आग लगी. ये आग पहले माले पर लगी और तेजी से फैलकर दूसरे और तीसरे फ्लोर तक जा पहुंची. ये लेवल 3 फायर थी जिसमें बिल्डिंग को काफी नुक्सान हुआ.
इस आग में धर्मा प्रोडक्शन्स की कई जरूरी किताबें और रंग मंच (props) के लिए जरूरी सामान जलकर खाक हो गए. अधिकारीयों द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि ये एक केमिकल गोदाम होने के चलते आग और भी तेजी से फैल गई.
राहतकार्य में जुटा दमकल का एक अधिकारी इसमें जख्मी भी हो गया जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.
ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़े प्रोडक्शन कंपनी की संपत्ति इस तरह से आग में जलकर खाक हुई है. कुछ ही समय पहले कपूर खानदान के मुंबई स्थित नामचीन स्टूडियो आरके स्टूडियो में भी इसी तरह की आग लगी थी जिसमें स्टूडियो का काफी नुक्सान हुआ और कई जरूरी वस्तुएं जलकर खाक हो गईं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

