टीवी

अर्श से फर्श पर आ गए हैं कपिल शर्मा, अब एक शो के लिए ले रहे हैं महज इतने पैसे

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने एक शो के लिए पहले 60 से 65 लाख रूपए चार्ज करते थे लेकिन अब उन्हें प्रति शो के महज इतने पैसे मिल रहे हैं

अर्श से फर्श पर आ गए हैं कपिल शर्मा, अब एक शो के लिए ले रहे हैं महज इतने पैसे
कपिल शर्मा (Photo Credits: Youtube)

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपने कॉमिक अंदाज में छोटे पर्दे पर लौट आए हैं. बीते कुछ महीनों से टीवी और मनोरंजन जगत से दूर चल रहे कपिल ने एक बार फिर अपना वही कॉमिक स्टाइल लेकर लौट आए हैं. इस बार कपिल अपने इस शो को सलमान खान (Salman Khan) और दीपक धर के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया में आई लेटेस्ट खबरों के अनुसार, कपिल को अपने इस कमबैक शो के चलते काफी नुक्सान सहना पड़ रहा है.

देशभर में अपने कॉमेडी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले कपिल पहले अपने इस शो के लिए तकरीबन 60 से 80 लाख रूपए चार्ज करते थे. लेकिन अब उन्हें अपने प्रति एपिसोड के लिए महज 15 से 16 लाख रूपए दिए जा रहे हैं.

इस बार इस शो के लिए कपिल ने सलमान के साथ पार्टनरशिप किया है. सलमान अपने स्टारडम के साथ ही अपने बिजनेस माइंड के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में शो को लेकर उनके बीच हुई डील के अनुसार अब कपिल को उनके काम के लिए 15 से 16 लाख रूपए ही मिलेंगे. ऐसे में कपिल का प्रॉफिट अब 50 प्रतिशत से भी ज्यादा घट चूका है.

न्यूज 18 की खबर के अनुसार, इस शो पर भारती सिंह (Bharti Singh) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) को 10 से 12 लाख रूपए मिलते हैं.

आपको बता दें कि कपिल पहले अपने इस शो पर चंदन प्रभाकर, किकु शारदा और सुनील ग्रोवर के साथ नजर आते थे. लेकिन अब उनकी वापसी के बाद उन्हें मनोरंजन जगत में अपने पांव जमाने में एक बार फिर कड़ी मेहनत करनी होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2019 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).