मनोरंजन

कान्ये वेस्ट को आते हैं आत्महत्या के विचार, हुई ऐसी हालत

रैपर कान्ये वेस्ट ने कहा है कि 'अलेक्जेंडर मैक्वीन' वृत्तचित्र देखने के बाद उनके मन में आत्मघाती विचार आ रहे हैं

कान्ये वेस्ट को आते हैं आत्महत्या के विचार, हुई ऐसी हालत
कान्ये वेस्ट (Photo Credits: Twitter)

रैपर कान्ये वेस्ट ने कहा है कि 'अलेक्जेंडर मैक्वीन' वृत्तचित्र देखने के बाद उनके मन में आत्मघाती विचार आ रहे हैं. एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने मनोभावों को शुक्रवार को ट्विटर पर जारी करने का फैसला किया. रैपर ने एक सीरीज में ट्वीट करते हुए कहा कि मरहूम फैशन डिजायनर के वृत्तचित्र को देखने के बाद उनके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं और उन्हें महसूस होता है कि वे अलेक्जेंडर मैक्वीन की जीवन यात्रा से जुड़े हुए हैं.

उन्होंने ट्वीट में कहा, "मैंने अलेक्जेंडर मैक्वीन का वृत्तचित्र देखा और मैं उनकी यात्रा से जुड़ गया. मैं जानता हूं कि उस दुनिया से वापस निकलकर खुद की दुनिया में आने पर कैसा लगता है, ऐसा लगता है कि आप खुद की जान ले रहे हैं."

'बाउंड 2' जैसे हिट सॉन्ग गाने वाले रैपर ने आगे कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह अनोखा नहीं है कि इन दिनों मुझे आत्महत्या के विचार आते हैं."कान्ये वेस्ट

आगे के ट्वीट्स में वेस्ट ने यह भी सलाह दी कि आत्महत्या के विचार आने पर खुद को कैसे रोकें.

उन्होंने लिखा, "आत्महत्या करने से कैसे बचें. ऐसे लोगों के आसपास रहना छोड़ दें, जो चाहते हैं कि आप आत्महत्या कर लें."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2018 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).