बॉलीवुड

फिल्म धाकड़ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन मोड़ में कंगना रनौत

कंगना रनौत इन दिनों भले ही फिल्म जजमेंटल है क्या का प्रमोशन कर रही हो. लेकिन अब उनकी नई फिल्म धाकड़ की चर्चा शुरू हो गई है. फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है.

फिल्म धाकड़ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन मोड़ में कंगना रनौत
कंगना रनौत (Image Credit: Twitter)

कंगना रनौत (Kanagna Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya) को जोर-शोर से प्रमोट करने में जुटी हुई हैं. कंगना रनौत और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की ये फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इस बीच कंगना रनौत की एक और नई फिल्म धाकड़ (Dhaakad) की चर्चा शुरू हो गई है. कंगना रनौत की ये एक एक्शन थ्रिलर (Action Thriller) फिल्म है. जिसमें कंगना जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी. हाल ही में फिल्म का ये पोस्टर (Film Poster) सामने आया था. जिसमें आग की लपटों के बीच बंदूक पकड़े कंगना का बैक लुक दिखाई दे रहा है. फिल्म के इस पोस्टर को खूब तारीफ मिली.

ऐसे में अब इस फिल्म से एक और पोस्टर सामने आया है. जिसमें कंगना रनौत अपने दोनों हाथों में बंदूक थामे गोलियों चलाती दिखाई दे रही हैं. उनकी आंखों में गुस्सा साफ नजर आ रहा हैं. ये फिल्म रजनीश 'राजी' घई के निर्देशन में बन रही है. इस फिल्म को रेजी के साथ चिंतन गांधी और रिनिश रविंद्र ने लिखा है. फिल्म के बारे में डायरेक्टर रेजी ने कहा कि वह ऐक्टर के तौर पर कंगना की तरक्की को देख रहे हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि कंगना ही इस फिल्म के लिए पर्फेक्ट हैं.

इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा, साउथ ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप में की जाएगी. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को दिवाली 2020 के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).