कंगना रनौत के नए बयान से मचा बवाल, जावेद अख्तर पर लगाया ‘साहित्यिक चोरी’ का आरोप?
कंगना रनौत ने अब बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध राइटर जावेद अख्तर पर तंज कसते हुए ये नया बयान दिया है
कंगना रनौत का नेपोटिज्म विवाद अभी पूरी तरह से शांत हुआ भी नहीं था कि वो अब एक बार फिर अपने एक बयान के चलते सुर्खियों में आ गई हैं. कंगना ने हाल ही में इवेंट में भारतीय योगी सद्गुरु जग्गी वासुदेव से मुलाकात की. इस दौरान कंगना ने बॉलीवुड लिरिसिस्ट और राइटर जावेद अख्तर को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसके चलते अब सारी निगाहें उनपर टिक गई हैं.
बातचीत के दौरान कंगना ने सद्गुरु से उनके उस विषय पर बात की जब एक बॉलीवुड राइटर ने उनपर तंज कसा था. कंगना ने कहा कि वो उस लेखक पर तो साहित्यिक चोरी’ का आरोप है. जिस तरह से कंगना ने अपने इंटरेक्शन के दौरान उस राइटर के बारे में बताया उससे तो यही मालूम होता है कि उनका इशारा किसी और नहीं बल्कि जावेद अख्तर की तरफ था.
कुछ ही साल पहले जावेद अख्तर और सद्गुरु के बीच एक विषय को लेकर बहस हुई थी और अब कहीं न कहीं कंगना यहां पर अब उसी विषय को उजागर कर रहीं थी. यही नहीं, कंगना ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों पर भी तंज कसा. कंगना से जब पूछा गया कि बॉलीवुड में कलाकार किसी भी राजनितिक विषय पर बोलने से क्यों बचते हैं? तो उन्होंने ने कहा, “मुझे लगता है कि ज्यादातर हमारे कलाकार किसी भी इस प्रकार के विषय पर बात नहीं करते हैं. मेरे एक सह-कलाकार ने मुझसे कहा था कि हमें तो पानी और बिजली की समस्या नहीं है, हम क्यों बात करें? ये बात मुझे चोट पहुंचाती है क्योंकि एक इंसान के रूप में आप ऐसे बात नहीं कर सकते हैं. आखिर कौन इंसान ऐसे सोचता है? अगर आपके यहां सब ठीक है और आपके किसी रिश्तेदार को तकलीफ है तभी ही आप बात करेंगे ये सोच ठीक नहीं है.”
आगे कंगना ने कहा, “अक्सर आर्टिस्ट्स का ये कहना होता है कि हम तो मुश्किल में पड़ जाते हैं, हमें बात नहीं करनी चाहिए. लेकिन अगर आप बात नहीं करेंगे, आप एक कामयाब इंसान हैं जिसके लिए 25 मीडिया कैमरे मौजूद हैं, तो फिर कौन बात करेगा? तो फिर आप हैं क्यों? आपके सक्सेस का मायना क्या है? आपको आगे इसलिए नहीं रखा गया है कि आप अपनी छोटी सी जिंदगी जीएं और चलते बनें. आपको जनता ने आगे इसलिए रखा है ताकि आप उनके लिए भी सोचें.”
कंगना की बातों में अब भी वहीं बेबाकी और निडरता झलकती है. अब तक तो आप ये भी समझ चुके होंगे कि कंगना इतनी आसानी से हार मानने वाली नहीं हैं और फिर वो समाज हो या बॉलीवुड, इन्हें लेकर किसी भी विषय पर बोलने से वो कतराएंगी नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2018 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

