बॉलीवुड

रिलीज हुआ फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का पहला गाना वखरा, कंगना रनौत और राजकुमार राव ने दिखाया अपना स्वैग

राजकुमार राव और कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या का पहला गाना वखरा रिलीज कर दिया गया. जिसमें कंगना और राजकुमार एक बार फिर अपना स्वैग दिखाते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को बादशाह ने रीक्रिएट किया है.

रिलीज हुआ फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का पहला गाना वखरा, कंगना रनौत और राजकुमार राव ने दिखाया अपना स्वैग
वखरा गाना (Image Credit: YouTube)

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म जजमेंटल है क्या (Judgementall Hai Kya) इस समय काफी चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म के पोस्टर से लेकर इसके ट्रेलर (Trailer) तक ने लोगों में खूब उत्सुकता जगाई है. फिल्म में कंगना और राजकुमार दोनों के ही किरदार जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का पहला गाना वखरा (Wakhra) रिलीज कर दिया गया है. ये एक डिस्को नंबर है. जिसका म्यूजिक बेहद ही कैची है तो वहीं गाने में कंगना और राजकुमार राव के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है.

इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है. जबकि नव्व इंदर, लीसा मिश्रा और राजा कुमारी ने इसे गुनगुनाया है. तो वहीं गाने में कंगना और राजकुमार की बॉन्डिंग इसे और भी खास बना रही है.

आपको बता दे कि कंगना रनौत और राजकुमार राव की इस फिल्म का नाम पहले 'मेंटल है क्या' था. लेकिन विरोध के बाद इसका नाम बदलकर जजमेंटल है क्या कर दिया गया. फिल्म के नाम बदलने पर टिप्पणी करते हुए कंगना ने यहां मीडिया को बताया, "मुझे लगता है कि जब भी कंगना रनौत के साथ जुड़ी कोई बात होती है तो लोगों को उससे दिक्कत होने लगती है. चूंकि मैं एक आउटसाइडर हूं तो अगर मैं सांस भी लेती हूं तो लोगों को उससे दिक्कत होती है, लेकिन हम आउटसाइडर्स ने भी समस्या पैदा किए बिना अपना रास्ता बनाना सीख लिया है. यहां तक कि सलमान खान की एक फिल्म जो दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक थी, उसे 'मेंटल' नाम दिया गया था."

इस फिल्म को प्रकाश कोवेलामुदी ने निर्देशित किया है. फिल्म में राजकुमार राव, बृजेंद्र काला, जिम्मी शेरगिल और अमायरा दस्तूर भी हैं और यह 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

(IANS Input)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2019 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).