तलाक को लेकर कल्कि कोचलिन ने खोले कई राज, इन मुश्किलों का करना पड़ा सामना
कल्कि कोचलिन को उनकी एक्टिंग के लिए सभी लोग जानते हैं. वो जिस भी फिल्म में काम करती हैं उसमें अपनी छाप छोड़ जाती हैं. उन्होंने शैतान, देव डी, ये जवानी है दीवानी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है...
कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) को उनकी एक्टिंग के लिए सभी लोग जानते हैं. वो जिस भी फिल्म में काम करती हैं उसमें अपनी छाप छोड़ जाती हैं. उन्होंने शैतान, देव डी, ये जवानी है दीवानी जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. इन सभी फिल्मों में कल्कि ने यूनिक और जबरदस्त रोल निभाया है. पर्दे पर कल्कि डेयरिंग लड़की के किरदार में तो नजर आती ही हैं वो असल जिंदगी में भी बहुत डेरिंग बाज हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत सी मुश्किलों का सामना अकेले किया है.
हाल ही में कल्कि ने अपने करियर और जिंदगी से जुड़ा सच शेयर किया. अपनी जिंदगी में आई मुश्किलों से कल्कि ने कैसे सामना किया इस बारे में उन्होंने खुद बताया. अपने स्ट्रगल के दौर के बारे में कल्कि ने बताया कि जब भी वो ऑडिशंस के लिए जाती थी, उन्हें एक्स्ट्रा कपड़े कैरी करने पड़ते थे. इस दौरान उन्हें बहुत सारे रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. फिर भी वो हार नहीं मानी और संघर्ष करती रहीं. बहुत मेहनत के बाद उन्हें फिल्म 'देव डी' मिली. लेकिन इस फिल्म के बाद उन्हें 2 साल तक कोई काम नहीं मिला. इसके बाद भी उन्होंने हार नही मानी और अपने लिखे हुए प्ले के लिए एक्टिंग करती रहीं. 2011 में ऐसा दौर आया जब उनकी चार फिल्में रिलीज हुईं.
यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप - कल्कि कोचलिन का तलाक के बाद भी बरकार है प्यार, तस्वीरें हैं सबूत
कल्कि ने बताया कि, उनके और अनुराग कश्यप के तलाक के बाद उन्हें काफी अफवाहों का सामना करना पड़ा. जब भी मीडिया उन्हें किसी पुरुष के साथ बाहर देखती उन्हें लगता कि उनका अफेयर चल रहा है. मीडिया उनके अफेयर के बारे में उनसे सवाल पूछती और कहती तलाक के बाद उनकी लाइफ कैसी चल रही है. पड़ोसी उनके घरवालों से उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में पूछते. कई लोगों के साथ उनके नाम जोड़े गए, लेकिन उन्होंने सभी बातों को इग्नोर किया. आपको बता दें कि कल्कि ट्रेवल शो 'कल्किज ग्रेट एस्केप' (Kalki's Great Escape) और 'मेड इन हेवन' (Made in Heaven) वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

